Wednesday, April 8, 2026

से०9 में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन, जय हनुमान सेवा वाहिनी का विशाल भंडारा

30 हजार श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

भिलाई : न्यूज़ 36 : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा शहर में भव्य धार्मिक आयोजन करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सेवा वाहिनी के 15वें वर्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था, जो एक गैर-राजनीतिक संगठन है, लगातार धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के मुख्य संरक्षक और भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

शहर के प्रमुख चौक भगवा रंग में सजे

इस अवसर पर सेक्टर-1 चौक, बीएसएनएल चौक, 25 मिलेनियम चौक, सौसी चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर-8 चौक एवं सेक्टर-9 चौक को भगवा रंग से आकर्षक रूप में सजाया गया। मंदिरों की विशेष सजावट ने पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना दिया।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धूप से बचाव हेतु सुव्यवस्थित पंडाल बनाए गए। वहीं सेक्टर-9 अस्पताल से मंदिर तक मैट बिछाकर आने-जाने की बेहतर व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।

30 हजार लोगों के लिए भंडारा

भव्य भंडारे में करीब 30,000 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इसमें पोहा, जलेबी, सूखा चना, छोले, कड़ी-चावल, राजमा-चावल, खिचड़ी-चटनी, मूंग का हलवा, खीर, मठा और शुद्ध पेयजल जैसी विविध सामग्री परोसी गई।

Oplus_16908288

बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा वाहिनी के सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाया।

सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा

समिति के अनेक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाया।

भविष्य में भी जारी रहेगा सेवा कार्य

जय हनुमान सेवा वाहिनी ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक और सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा।

समिति के इन सदस्यों का बड़ा योगदान रहा

समिति के सदस्य एकांश बंठोर, आदित्य सिंह, सुमित सिंह पवार, राकेश श्रीवास्तव, अफरोज खान,ईमाम खान, आशीष शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, शरद मिश्रा, दीपाशु वर्मा,, अतुल राय, चंदेश अग्रवाल, शुभम झा, अमरेश गिरी, आकाश यादव, शशिकांत साहू, फराज अहमद, आसिफ खान, संगम यादव, लक्षित चंद्राकर, संजीव यादव, प्रिंस शेरगिल, नमन चौधरी, हर्ष यादव, श्रवण मांझी, अंकुश जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव, गौरव साहू, करण वैष्णव, नितिन खटवानी, सुष्मिता साहू, उमाशंकर साहू, विनीत बोनी, अनिमेष त्रिपाठीएवं प्रदीप यादव सहित समस्त सदस्यगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news