Friday, April 3, 2026

पुरानी रंजिश में युवक पर कटर से हमला, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भागने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ियां भी जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : जेवरा-सिरसा पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने मामूली विवाद के बाद एक युवक पर कटर से कई वार किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इनके पास से हमले में इस्तेमाल कटर, खून से सने कपड़े और तीन गाड़ियां भी बरामद की हैं।

धक्का-मुक्की से शुरू हुआ था विवाद

यह पूरी घटना 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़ित अभिषेक जायसवाल जेवरा-सिरसा स्थित संत होटल के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां 3 से 4 युवक पहुंचे और अभिषेक के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि युवक गाली-गलौज पर उतर आए।

विवाद के दौरान आरोपियों में शामिल किशन ढीमर ने अपने पास रखे कटर से अभिषेक पर हमला कर दिया। आरोपी ने अभिषेक के सीने और गले के पास कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस और चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और कुल 7 लोगों को हिरासत में ले लिया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में विशाल लड़वाल (25 साल), राहुल महंत (23 साल), अभिषेक साहू (25 साल), हरेराम चौहान (26 साल), चेतन उके (19 साल), प्रमोद कुमार चौहान (23 साल) और अभिषेक प्रताप गौड़ (25 साल) को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में मुख्य आरोपी विशाल लड़वाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वह कटर बरामद किया जिससे हमला किया गया था। साथ ही घटना के वक्त पहने हुए कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां भी जब्त

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अलग-अलग गाड़ियों से फरार हुए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक स्कूटी (CG 07 KR 2783), एक एक्टिवा (CG 07 BL 9472) और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 07 7361) को भी अपने कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news