विद्युत आपूर्ति में न्यूनतम व्यवधान का आश्वासन
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के नगर सेवाएं विभाग ने गर्मी के मौसम के आगमन के साथ टाउनशिप के निवासियों से जल के विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदार उपयोग की अपील की है, साथ ही आश्वासन दिया है कि उच्च मांग की अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति में न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने टाउनशिप में निवासरत सभी आवंटितों को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। हालांकि यह देखा गया है कि निर्धारित जलापूर्ति समय के दौरान कुछ उपभोक्ता विद्युत मोटर एवं पंप का उपयोग कर आवश्यकता से अधिक जल का दोहन करते हैं। इस प्रकार का अनधिकृत उपयोग जल के समान वितरण को प्रभावित करता है, जिससे ऐसे उपभोक्ता जो इस प्रकार के साधनों का उपयोग नहीं करते, न्यूनतम आवश्यक जल से भी वंचित हो जाते हैं।
