Thursday, April 2, 2026

सेल की यूनिट्स का कैश कलेक्शन हुआ 1.22 लाख करोड़ के पार

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) एवं इसकी प्रमुख इकाइयों, विशेषकर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में कैश कलेक्शन के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। मार्च 2026 तक कुल कैश कलेक्शन 1,22,311 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो कंपनी की मजबूत परिचालन क्षमता और बाजार में बढ़ती मांग को दर्शाता है।

मासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल 2025 में 9,846 करोड़ रुपये से शुरुआत हुई, जिसके बाद मई में 10,425 करोड़ और जून में 9,597 करोड़ का कलेक्शन दर्ज हुआ। जुलाई में यह बढ़कर 10,852 करोड़ पहुंचा, जबकि अगस्त और सितंबर में क्रमशः 9,659 करोड़ और 10,104 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। अक्टूबर और नवंबर में मामूली गिरावट के साथ 9,114 करोड़ और 9,333 करोड़ रुपये दर्ज किए गए। दिसंबर 2025 में कलेक्शन ने बड़ा उछाल लेते हुए 11,688 करोड़ का आंकड़ा छुआ।

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी मिला लाभ

विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान में युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सेल के नेट सेल्स रियलाइजेशन में प्रति टन 3,000 से 5,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कंपनी के राजस्व पर पड़ा है।

बीएसपी का अहम योगदान

भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संयंत्र के विभिन्न विभागों में उत्पादन और आपूर्ति की बेहतर रणनीति के कारण कंपनी को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

कर्मचारियों की मेहनत के बल पर सेल तथा इसकी यूनिटें लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, परंतु कर्मचारियों के मुद्दे वर्षों से लंबित रखे जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है।

– रणधीर कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष बीएकेएस

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news