Thursday, April 2, 2026

4.22 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुआ बेकरी व्यापारी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग निवासी बेकरी व्यवसायी गिरधर लाल मखीजा आनलाइन ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात आरोपी ने व्यापारी को एक लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने कहा। लिंक डाउनलोड करते ही व्यापारी के दो अलग-अलग बैंक खाता से कुल 422522.24 रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। इस दौरान व्यापारी का मोबाइल फोन भी हैक हो गया था। व्यापारी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्ग के वार्ड क्रमांक-24 गुरुनानक निवासी गिरधर लाल मखीजा ने मोहन नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसका एस आर ट्रेडिंग के नाम से फर्म है। प्रार्थी ने बताया कि उक्त फर्म के नाम से बैंक आफ बड़ौदा मेन ब्रांच दुर्ग और बैंक आफ बड़ौदा ब्रांच पद्मनाभपुर दुर्ग में बैंक खाता है। प्रार्थी ने पद्मनाभपुर ब्रांच में आनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए आवेदन दिया गया था। बैंक स्टाफ द्वारा प्रार्थी से कहा गया था कि बैंक से फोन आयेगा। 28 मार्च को दोपहर दो बजे के आसपास एक व्यक्ति ने बैंक से संबोधित करते प्रार्थी को फोन किया उसने प्रार्थी के वाटसएप पर एक लिंक भेजा और एक एप बीओबी वर्ल्ड डाउनलोड करने कहा। उसने प्रार्थी से यह भी कहा कि यह एप मार्च तक चलेगा इसके बाद अप्रैल में नया एप डाउनलोड करना पड़ेगा। प्रार्थी के मुताबिक उसने जैसे ही एप डाउन लोड किया उसके दोनों बैंक खाता से तीन ट्रांजेक्शन हो गया। इसके साथ ही प्रार्थी का मोबाइल भी हैक हो गया। मोबाइल चालू होते ही प्रार्थी को खाते से राशि कटने के संबध में मैसेज भी आया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news