भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के संपत्तिकर (प्रापर्टी टैक्स) भुगतान और . विवरणी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस वर्ष कई महत्वपूर्ण कार्यों में नगरीय निकायों के अधिकारी और कर्मचारी व्यस्त रहे। इनमें मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, जनगणना 2027 की तैयारियां और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एनिमल बर्थ कंट्रोल नियमों का पालन शामिल है।
