Wednesday, April 1, 2026

भिलाई इस्पात सयंत्र एसपी 2 की समस्याओं पर हुई चर्चा

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के एसपी-2 में महाप्रबंधक जागेंद्र कुमार और इंटक यूनियन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के बीच बैठक हुई। यूनियन के महासचिव संजय द्वारा सभी विभागीय कुमार साहू पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा कार्यकारिणी की सूची प्रबंधन को सौंपा गया। बैठक में संयंत्र की मूलभूत समस्याओं के जल्द निदान की मांग की गई।

बैठक में एसबी-8, 9 एवं एम-18, 19 क्षेत्रों में डस्ट नियंत्रण एवं ईएसपी प्रणाली को प्रभावी बनाने की कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के लिए सर्वसुविधायुक्त कॉमन विश्राम कक्ष का निर्माण, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की मांग की गई। साथ ही ठेका श्रमिकों के कौशल उन्नयन, पूर्ण निर्धारित वेतन दिलवाने की व्यवस्था एवं उनके सामाजिक सुरक्षा, पंखे एवं कूलर एवं वाटर कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मिला आश्वासन

महाप्रबंधक प्रभारी जागेंद्र कुमार ने डस्ट कंट्रोल के लिए किया जा रहे हैं कार्य की जानकारी दी और जल्द सेंटरिंग प्लांट 2 को डस्ट मुक्त करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रबंधन की ओर से एलसीपी डोड्डी, डीएस परिहार, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, डी. तिकीं, मोहम्मद मजहर अनीस, श्रम अधिकारी राकेश साहू वइंटक यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा महासचिव संजय साहू सहित ताम्रध्वज सिन्हा, सच्चिदानंद पांडे उपाध्यक्ष सुरेश कुमाक, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शिव शंकर साहू पवन कुमार चौधरी रोहित कुमार वारे आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news