Wednesday, April 1, 2026

महिला पुलिस से गाली-गलौज करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने बोलने पर मना कर की गाली-गलौज

एक प्रकरण में बयान दर्ज कराने बुलाया गया था थाना

भिलाई : न्यूज़ 36 : शासकीय कार्य में बाधा डालने व महिला पुलिस अधिकारी से गाली गलौज करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। घटना 29 मार्च को सुपेला थाना में हुई। पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर सुपेला निवासी प्रार्थिया मीना चौहान को सुपेला थाना में दर्ज एक प्रकरण में बयान दर्ज कराने ‘बुलाया गया था। बयान के बाद उप निरीक्षक नमिता टेकाम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने के लिए कहा। जिस पर मीना चौहान ने हस्ताक्षर करने से मना करते हुए एसआइ के साथ गाली-गलौज कर दी। शासकीय कार्य में बाधा डालने व एसआइ नमिता टेकाम के साथ गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने मीना चौहान के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news