भिलाई : न्यूज़ 36 : देश की प्रमुख इस्पात कंपनी (SAIL) के भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं। जारी आदेश के तहत दो वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापना की गई है।
आदेश की मुख्य बातें : SAIL कॉर्परिट ऑफिस के निर्देश पर जारी स्थापना आदेश क्रमांक 14 (R) के तहत ये बदलाव लागू किए गए हैं।
किन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
उत्पल दत्ता (CGM TA & CSR) को अब CGM (Shops) बनाया गया है। हरीश कुमार सचदेव (CGM Shops) को CGM (MRD) के पद पर पदस्थ किया गया है
तत्काल प्रभाव से लागू
आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
किसे करना होगा रिपोर्ट
दोनों अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के बाद Executive Director (Works) को रिपोर्ट करना होगा।
