Sunday, March 29, 2026

बैनर लगाने की बात पर मारपीट, जुर्म दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अग्रसेन चौक में रामनवमी की बधाई संदेश के रूप में बैनर लगा रहे प्रार्थी के साथ आरोपियों ने मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी डॉ प्रभात विश्वास कर्मचारी नगर सोनी आटा चक्की के पास रहता है और वह बीएचएमएस डॉक्टर है। 27 मार्च की रात को वह अग्रसेन चौक दुर्ग के पास अपने साथी थान सिंह गंगे एवं दिलीप के साथ मिलकर अग्रसेन चौक में रामनवमी की बधाई संदेश के रूप में बैनर लगा रहा था। उसी समय अग्रसेन चौक में रहने वाला गौरव जैन अपने साथी के साथ आकर कहा कि यहां क्यों बैनर लगा रहे हो, इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो गौरव जैन एवं उसके साथी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ- मुक्के एवं डंडे से मारपीट किए। मारपीट में प्रार्थी को चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news