दुपहिया से बकरा ले जाते दिखे आरोपी
भिलाई : न्यूज़ 36 : जोरातराई क्षेत्र में बकरा चोरी का मामला सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी कर बकरों को काटकर बेचने की बात स्वीकार की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग चौक निवासी बन्नी अली ने 25 मार्च को शिकायत दर्ज कराई कि 24 मार्च की शाम बकरों को घर में बांधने के बाद सुबह दो बकरे गायब मिले। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोग दुपहिया वाहन से बकरा ले जाते दिखाई दिए।शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रूआबांधा क्षेत्र से मोहम्मद शफी (50) और ओमप्रकाश वर्मा (35) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि बकरों को काटकर बेच दिया और प्राप्त रकम खर्च कर दी।
