वित्तीय अनियमितताओं और नियम विरुद्ध कार्यों के आरोप
भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को हटाने की मांग अब औपचारिक रूप से शासन तक पहुंच गई है। निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू ने मुख्य सचिव, नगरीय नगरीय निकाय सचिव को पत्र लिखकर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
25 मार्च की बजट बैठक में आयुक्त की कार्यप्रणाली और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सत्ता व विपक्ष दोनों ने आपत्ति जताई। बिना स्वीकृति मद परिवर्तन और खर्च के आरोप लगे, जिनसे पार्षद संतुष्ट नहीं हुए।
नियम विरुद्ध निविदाएं
बिना वैधानिक प्रक्रिया कई निविदाएं जारी करने और संजय नगर तालाब की जमीन पर बिना अनुमति ई-टेंडर निकालने का आरोप है। भूखंड नीलामी की राशि के गलत भुगतान की बात भी सामने आई।
निर्णयों की अनदेखी
सामान्य सभा के फैसलों की अनदेखी और पार्षदों को जानकारी नहीं देने का मुद्दा भी उठाया गया। इन आरोपों के आधार पर भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा का आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पारित हुआ।
शासन से कार्रवाई की मांग
सभापति ने पत्र के माध्यम से शासन से आग्रह किया है कि सदन की भावना और पारित संकल्प के अनुरूप आयुक्त को पद से हटाने या स्थानांतरित करने की कार्रवाई शीघ्र की जाए।
