भिलाई : न्यूज़ 36 : डा. अशोक कुमार पांडा को शनिवार को भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) का चेयरमैन घोषित किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे और विविध अनुभव का परिणाम मानी जा रही है, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र से उनका गहरा जुड़ाव भी शामिल है।
डा. पांडा का कार्यकाल ‘केवल कार्पोरेट स्तर तक सीमित नहीं रहा, – बल्कि उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र की .. कार्यप्रणाली को करीब से समझा और उसे मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। अपने कार्यकाल के दौरान न भिलाई में पदस्थ रहते हुए उन्होंने संयंत्र में की वित्तीय व्यवस्था, लागत नियंत्रण क और परिचालन दक्षता को सुदृढ़ किया। क उत्पादन और वित्त के बीच बेहतर । तालमेल स्थापित कर उन्होंने संयंत्र की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार किया।
जमीनी स्तर पर कार्य का अनुभव
भिलाई में कार्य करते हुए डा. पांडा ने लागत नियंत्रण के प्रभावी माडल लागू किए, उत्पादन इकाइयों के साथ समन्वय बढ़ाया, संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया, वित्तीय अनुशासन को मजबूत किया। उनकी कार्यशैली की खासियत यह रही कि वे
केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि प्लांट संचालन की वास्तविक चुनौतियों को समझकर व्यावहारिक समाधान तैयार किए।
स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान : भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे बड़े औद्योगिक केंद्र में कार्य करने से उन्हें इस्पात उद्योग की जमीनी वास्तविकताओं की गहरी समझ मिली। यही अनुभव बाद में सेल के उच्च पदों पर उनकी रणनीतिक सोच में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। अब, जब डा. पांडा ने सेल के अध्यक्ष का पद संभाल लिया है, तो भिलाई जैसे प्रमुख संयंत्रों में उनके अनुभव का लाभ पूरे संगठन को मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि जमीनी अनुभव और वित्तीय विशेषज्ञता का यह संयोजन सेल को अधिक प्रतिस्पर्धी और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस प्रक्रिया में कुल 10 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
ये थे प्रमुख दावेदार :
CMD पद के लिए जिन प्रमुख उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ, उनमें शामिल हैं:
मनीष राज गुप्ता (Director Mining, SAIL/RINL)
आलोक वर्मा (Director-in-Charge, Rourkela Steel Plant)
डॉ. अशोक कुमार पांडा (Director Finance, SAIL)
बिपिन कुमार गिरी (Executive Director, Mines Development)
मुत्रा प्रसाद सिंह (Executive Director, Mines))
अनीश सेनगुप्ता (Executive Director, Projects)
कृष्ण गोपाल अग्रवाल (Director Finance, RITES)
अनुप कुमार सतपथी (South East Central Railway)
डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद (Railways)
चेतन प्रकाश जैन (Central Flectronics Limited)
पांडा बने पहली पसंद
सभी उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद PESB ने CMD पद के लिए डॉ. अशोक कुमार पांडा के नाम को अंतिम रूप से अनुशंसित किया।
वर्तमान भूमिका
डॉ. पांडा वर्तमान में SAIL में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं और कंपनी के वित्तीय प्रबंधन, लागत नियंत्रण और रणनीतिक सुधारों में उनकी अहम भूमिका रही है।
