Sunday, March 29, 2026

सूने मकान से की चोरी 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया सामान बरामद

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अपचारी बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

मामला यह है :  प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम नगर तेलगू मोहल्ला कैम्प-02 निवासी 50 वर्षीय महिला ने 23 मार्च 2026 को थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी 2026 को वे अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित विशाखापटनम गई थीं। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर से एलईडी टीवी, होम थिएटर सहित सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छावनी और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरु की। मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपी :  चिवेक मिश्रा (20 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर कैम्प-01 भिलाई,एस. जगन (19 वर्ष), निवासी सुंदर नगर कैम्प 01 भिलाई

एक अपचारी बालक

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया : 

एलईडी टीवी

होम थिएटर

चांदी के आभूषण (कड़ा, कटोरा)

पीतल के बर्तन (ग्लास, लोटा, गुंडी, प्याला)

कुल कीमत लगभग ₹45,000 आंकी गई है।

आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news