साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : नगर में वीर बलिदानी राजा बाबा बालकदास जी का शहादत दिवस मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब का प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया पंथी नृत्य अखाड़ा के साथ पुराना बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकाली गई शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खुशवंत साहेब ने कहा कि आज का दिन सतनामी समाज के साथ सव समाज के लिए बहुत ही स्मरणीय दिवस है गुरु बालक दास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के लिए ऐसे कार्य किया जिन्हें शब्दों में गिनाया नहीं जा सकता छुआछूत सती प्रथा व अशिक्षा के साथ पूंजीवादी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए समाज को एक दिशा दी समाज में समानता समरसता के अधिकार मिला जिसकी बदौलत आज समाज बहुत ही से आगे बढ़ रहा शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में हो रही प्रगति में गुरु बालक दास जी का आशीर्वाद है मनखे मनखे एक समान की निति के चलते आज समाज हर क्षेत्र में अग्रणी हो रहा है बाबा गुरु घासीदास के आदर्श के साथ आगे बढ़ने का सभी को संकल्प दिलाया शहादत दिवस के इस अवसर पर गुरु अमरदास के जीवन पर भी प्रकाश डाला कार्यक्रम के आयोजन 17 सरपंचों के विशेष योगदान से सम्पन्न हुआ इन सरपंचों की मांग पर विकास के लिए जल्द कार्य योजना के साथ मुलाकात करने का आश्वासन दिया ब्लॉक स्तर में एक सामाजिक भवन के लिए भी भविष्य में स्वीकृति का भरोसा दिलाया कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ईश्वर साहू ने की विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लाभ चंद बाफना तेलधानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी भी मंच में उपस्थित रहे कार्यक्रम के आयोजक सरपंचों ने मुख्य अतिथि का गजमाला से स्वागत किया रेखराम सोनवानी सरपच. संबलपुर
श्रीमती भारती टंडन सरपंच, . बेलतरा
लोमश कुमार सरपंच, धौराभाठा,निलेश भारती सरपंच मुसुवाडीह,हिरेन्द्र भारती सरपंच गाड़ाडीह,हेमलता खेलन,जोशी सरपंच चिल्की,
पंचराम जांगड़े सरपंच. बुन्देली
परमानंद मारकंडेय सरपंच. ओड़िया
चैतराम गेंड़े सरपंच सहसपुर
इतवारी जांगड़े सरपंच गुरूसबोड़
हरदत्त साहू सरपंच कोपेडधरी
मनोज भुये सरपंच प्रतिनिधि, कन्हेरा
गिरधारी निर्मलकर सरपंच, खपरी
चंद्रभान ठाकुर जिला अध्यक्ष अनु. ज.जा. बेमेतरा
रामजी साहू सरपंच,सोमईखुर्द
,इन्द्राणी गज्जू साहू सरपंच सोमईकला
धनेश्वरी विजय साहू सरपंच भरवा कला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन दिनेश चतुर्वेदी आभार प्रदर्शन अधिवक्ता गुलशन कुमार मनधोधरे ने किया
*सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*
कार्यक्रम के दौरान विरेन्द्र चतुर्वेदी व हेमलाल चतुर्वेदी द्वारा भक्ति मय व पंथी गीत से समां बांध दिया।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
