Thursday, March 26, 2026

भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की बीएसपी में ओवरलोड परिवहन पर रोक लगाने की मांग

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर ओवरलोड परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है। यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक से मिलकर असुरक्षित परिवहन को नियंत्रित करने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। यूनियन ने ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक और वाहनों को आवाजाही की अनुमति रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के अनुसार ही देने और हर ट्रक व हाईवा में चालक के साथ एक हेल्पर की उपस्थिति अनिवार्य किए जाने पर जोर दिया। संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा ने ठेका मजदूरों को भी सेफ्टी हेल्मेट प्रबंधन द्वारा प्रदान व सेक्टर 1 क्रिकेट मैदान में प्रकाश व्यवस्था व कूलर की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रतिनधिय मंडल मे सीजीएम ने अधिकारियों से वे चर्चा कर समाधान का आश्वासन यूनियन को दिया है। बैठक में मजदूर संघ के उपाध्यक्ष आईपी मिश्रा सहित विनोद उपाध्या, दिल्ली राव, हरिशंकर चतुर्वेदी, शारदा गुप्ता व आरके सोनी शामिल थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news