Thursday, March 26, 2026

बीएसएफ के 60 वर्ष पूरा होने पर पद्मश्री डॉ. उषा बारले का सम्मान

बीएसएफ की हीरक जयंती पर पंडवानी गायिका ने प्रस्तुति भी दी

भिलाई : न्यूज़ 36 : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना के 60 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा सेवा, बलिदान एवं सशक्तिकरण के 60 वर्ष थीम अंतर्गत वर्षभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में भिलाई स्थित कार्यालय परिसर में पद्मश्री डॉ. उषा बारले के मुख्य आतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल पर आधारित एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा बीएसएफ के बैंड प्रदर्शन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरा युवा भारत के कलाकार करण साहू तथा शारदा विद्यालय, भिलाई की छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा। समापन अवसर पर पद्मश्री डॉ. बारले ने पंडवानी गायन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कलाकारों को पारितोषिक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं बीएसएफ की ओर से मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. उषा बारले एवं अमर दास बारले को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईजी संजय पंत ने अतिथियों को पौधा भेंट किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news