Thursday, March 26, 2026

थार में स्टंटबाजी कर रहे युवक को पुलिस ने कान पकड़वाकर माफी मंगवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर पुलिस ने हॉस्पिटल सेक्टर स्थित ग्राउंड के पास के पास कार से स्टंटबाजी करने वाले जयंती नगर, दुर्ग निवासी वैभव सोनी (20 वर्ष) को पकड़ा और कार को जब्त कर थाने लाया। साथ ही उससे कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई। युवक के मैदान में कार को दौड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में प्रार्थी विजय सिंग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 21 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे हॉस्पिटल सेक्टर सी3 ग्रांउड सड़क 15 के पास खड़ा था। उसी समय पीछे कार थार (सीजी 04 पीआर 8910) का चालक अपने कार को खतरनाक ढंग से तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते लाया और उसके पीछे से कट मार दिया। उसने किसी तरह सड़क किनारे भागकर जान बचाई। इसके बाद कार चालक मैदान में ही स्टंटबाजी करने लगा। स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो पुलिस तक पहुंची तो धारा 281 बीएनएस एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news