भिलाई : न्यूज़ 36 : टाउनशिप और पुरानी भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में रेड मारकर सट्टा खिलाने वालों को गिरफ्तार किया गया। भिलाई नगर पुलिस ने 4 सटोरियों को पकड़ा। वहीं भिलाई 3 थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे करीब 2 लाख रुपए की नकदी जब्त की गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने धारा 06, 07 जुआ एक्ट एवं धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।
भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को मुखबीर से सूचना मिली कि नूतन चौक शिव मंदिर के पास कुछ व्यक्ति दांव लगाकर सट्टा खेल और खिला रहे हैं। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई और क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार सचदेव (54 वर्ष) निवासी नूतन चौक, रवि बिसाई (39 वर्ष) निवासी गणेश मंदिर रोड खुर्सीपार, मानसिंग यादव (45 वर्ष) निवासी दंतेश्वरी मंदिर चौक ग्राम देवबलौदा, मोहन साहू (36 वर्ष) निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार व धर्मेश सोनी (39 वर्ष) निवासी नूतन चौक भिलाई-3 को पकड़ा। उनसे सट्टा-पट्टी जब्त की। वहीं, भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि 23 मार्च को सेक्टर-5 क्रॉस स्ट्रीट-4 के पास अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखे जाने की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर मौके से संजय सेनापति (45 वर्ष) निवासी शांति नगर सुपेला, संतोष कुमार चौहान (49 वर्ष) निवासी सेक्टर-5, दिनेश कुमार (56 वर्ष) निवासी सेक्टर-4 व मनीष (48 वर्ष) निवासी नेहरू नगर ईस्ट को पकड़ा गया।
