Monday, March 23, 2026

भाजयुमो आज निकालेगी मशाल रैली

दुर्ग : न्यूज़ 36 : भारतीय जनता युवा मोर्चा शहीदों की शहादत पर 23 मार्च को मशाल रैली निकालेगी। शाम 5 बजे दुर्ग के पटेल चौक से शहीद चौक तक मशाल रैली निकाली जाएगी। रैली में दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले 17 मंडल के वरिष्ठ नेता गण, संगठन एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने बताया कि 23 मार्च शहीद दिवस यह दिन केवल तिथि नहीं है यह दिन राष्ट्रभक्ति की ज्योति हैं यह दिन साहस, समर्पण और अदम्य विश्वास का प्रतीक है। जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, जब अंग्रेजी हुकूमत का अत्याचार चरम पर था, तब शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव तब इन वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना आज़ादी की अलख जगाई। उनकी याद में उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news