Thursday, September 24, 2026

बेटी ने अपने मकान में साथियों के साथ मिलकर की चोरी, गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : बेटी ने अपने ही मकान में सोना चांदी की जेवरात साथियों के साथ मिलकर चोरी किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी मणीशंकरचंद्रा ने बताया कि एम. नचैय्या के मकान में 2 जनवरी को जेवरात पार हुआ था। जिसकी कीमत 8.59 लाख रुपए थी। भठ्ठी पुलिस ने पुलिस जांच में पाया कि सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/ए निवासी आरोपी एम. श्यामला को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी बेटी ने सोना चांदी के जेवरता को पार कना स्वीकरा किया। जेवरात का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी पर रखना स्वीकार किया है। कब्जे से पुलिस ने करीब 7 तोला सोना जब्त किया है। जिसकी कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने अपील किया है कि घर में कीमती सामान सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना को पुलिस को तुरंत दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news