Monday, March 16, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर दुर्ग जिला न्यायालय का किया गया शैक्षणिक भ्रमण 

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई के विधि विभाग के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर दुर्ग जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली तथा लोक अदालत की व्यवस्था को व्यावहारिक रूप से समझाना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय की विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा यह जाना कि लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा किस प्रकार आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से किया जाता है। विद्यार्थियों को बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय प्राप्त होता है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वैकल्पिक विवाद निपटान प्रणाली (ADR), मध्यस्थता और समझौते की प्रक्रिया, पक्षकारों की सहमति का महत्व तथा न्यायालय की व्यावहारिक कार्यप्रणाली के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यार्थियों ने माननीय न्यायाधीशों से वार्तालाप कर न्यायिक प्रक्रिया, लोक अदालत के महत्व तथा न्यायालय के व्यावहारिक पक्षों के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं।

यह शैक्षणिक भ्रमण सहायक प्राध्यापक श्री आदर्श मिश्रा एवं श्रीमती आरती मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और उससे संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा न्यायिक प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखकर अपने विधिक ज्ञान को और अधिक समृद्ध किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी अनुभव साबित हुआ।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news