Sunday, March 15, 2026

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सदन में विधायक रिकेश सेन का कड़ा रूख

राजस्व मंत्री से कार्रवाई करने की मांग

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दुर्ग जिले में फल-फूल रहे अवैध प्लाटिंग के कारोबार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने सरकार और राजस्व मंत्री का ध्यान उन हजारों आम नागरिकों की समस्याओं की ओर भी आकर्षित किया, जो सस्ते भूखंड के लालच में आकर अवैध प्लाटिंग का शिकार हो रहे हैं। विधायक ने रजिस्ट्री विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब संबंधित प्लाटिंग नियम अनुसार नहीं है और वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, तो शासन के नियमों को ताक पर रख कर उन भूखंडों की रजिस्ट्री कैसे हो रही है?

विधायक रिकेश सेन ने राजस्व मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की अनुमति और ले-आउट पास कराए किसी भी आवासीय भूखंड का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों और इसमें संलिप्त अधिकारियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। रजिस्ट्री से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उक्त भूमि आवासीय उद्देश्य के लिए वैध है या नहीं। ? वैशाली नगर (भिलाई) में कुछ समय से क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और बाहरी कछार क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा शासन एवं नगर निगम के नियमों को ताक पर रख कर कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news