Saturday, March 14, 2026

अफीम की खेती पर पहली कार्रवाई कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

दुर्ग : न्यूज़ 36 : समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले में इंटरनेट मीडिया पहली कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित को कर दिया है। एकता ने जिस खसरे मक्का के प्रदर्शन का प्लाट बताया था, उसमें मक्के की फसल थी ही नहीं, बल्कि इसके निकट ही अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे उन्होंने मौका मुआयना के दौरान अनदेखा किया। अफीम की खेती का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पटवारी अनिता साहू, सर्वेयर शशिकांत साहू और कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा था। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अफीम की खेती के मामले में गिरफ्तार निलंबित भाजपा नेता विनायक – ताम्रकार के रिश्तेदार विमल ताम्रकारके जिस खसरे की जमीन को प्रदर्शन प्लाट के रूप में प्रस्तुत किया गया, वहां मक्के की फसल नहीं थी।इसके बाद भी प्रदर्शन के नाम पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी जारी कर दी गई थी।

भूपेश बघेल का दावा : नगरी-सिहावा में अफीम की खेती

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि नगरी-सिहावा में अफीम की खेती हो रही है। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब भी विपक्ष से संबंधित कोई मामला सामने आता है, उसे तुरंत किसी विधायक या सांसद का करीबी बताकर प्रकाशित किया जाता है। अक्सर उनके नाम के साथ “भूपेश बघेल का करीबी लिखा जाता है, लेकिन राज्य में अफीम की खेती पकड़े जाने की घटना को कई दिन हो चुके हैं, लेकिन मीडिया ने यह नहीं बताया कि आरोपित किस विधायक, सांसद, मंत्री, गृहमंत्री या मुख्यमंत्री के करीबी हैं।

पटवारी और सर्वेयर की भूमिका भी संदिग्ध

सर्वेयर शशिकांत साहू ने सितंबर 2025 में खेत का डिजीटल सर्वे किया और खसरा नंबर 309 को पड़त भूमि और खसरा नंबर 310 में धान की फसल की जानकारी अपलोड की। पटवारी अनिता साहू को मौके पर सत्यापन करना था, लेकिन उन्होंने बिना जांच के डेटा को अप्रूव कर दिया, जिससे अफीम की खेती का पता नहीं चल पाया।

सीएम ने रिपोर्ट तलब की

मुख्यमंत्री ने समोदा में अफीम की खेती के मामले पर पूरे जिले की रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद कलेक्टर ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को जांच में लगा दिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news