भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई की प्रतिभाशाली खिलाड़ी और Shankaracharya University की छात्रा स्नेहा सिंह ने इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप 2025-26 में कांस्य पदक जीतकर अपने विश्वविद्यालय, शहर और राज्य का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य University में आयोजित की जा रही है। 11 से 15 मार्च तक चल रही इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देश के 29 राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
स्नेहा सिंह ने 55 किलोग्राम वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मार्च को कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उनके खेल जीवन का 37वां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक है। जवाहर नगर भिलाई निवासी स्रेहा सिंह, ओमप्रकाश सिंह की पुत्री हैं और पिछले तीन वर्षों से आर्म रेसलिंग में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी वे एशियाई आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। स्नेहा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
