Saturday, March 14, 2026

खाद्य विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच, 09 घरेलू सिलेंडर जप्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं संभावित आपूर्ति दबाव को दृष्टिगत रखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक एवं अन्य अनाधिकृत उपयोग को रोकने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा 12 मार्च 2026 को जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच की गयी। जाँच में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में दोसा किंग, अग्रसेन चौक से 3 नग, मुकेश फ़ास्ट फूड सेंटर पोलसाय पारा से 2 नग घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा मिष्ठान भंडार से 01 तथा शिव प्रसाद भोजनालय सुपेला से 3 नग घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर जप्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर नियंत्रण हेतु जिले में जांच एवं कार्यवाही की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news