Thursday, June 25, 2026

ए. दताद्री राव ने  कराते प्रतियोगिता में  जीता कांस्य पदक

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बी. कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र दताद्री राव ने राष्ट्रीय स्तर की कराते प्रतियोगिता में “कांस्य पद‌क प्राप्त किया”। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी युवराज राऊत ने जनकारी देते हुए बताया कि कराते इंडिया संगठन के द्वारा 26 फरवरी से 1मार्च तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में 5 वीं किओ राष्ट्रीय कराते चैपनियशिप सिनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संगठनो के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के बी. कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र ए. दत्ताद्री राव ने 55 किलोग्राम कैटेगरी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान पर रहे और कांस्य पदक प्राप्त किया । उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा, कुलपति डॉ. संदीप श्रीवास्तव एवं कुलसचिव डॉ. स्मिता सेलट ने बधाई दी है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news