Friday, March 13, 2026

दुर्ग में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए 7 दिवसीय प्रशिक्षण 14 मार्च से

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगरसेना दुर्ग द्वारा सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 14 से 20 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा।

नगरसेना सिविल डिफेंस होमगार्ड एंड एमरजेसी सर्विसेज दुर्ग प्रभारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस में नामांकित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का दुर्ग जिले का निवासी होना आवश्यक है तथा उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी, ब्लड ग्रुप की जानकारी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और बैंक खाते की फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

कार्यालय ने बताया कि पूर्व में नामांकित सभी सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यालय, जिला सेनानी नगर

सेना, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, केंद्रीय विद्यालय के पास पदमनाभपुर, दुर्ग में संपर्क करने को कहा गया है।

प्रशिक्षण के दौरान वॉलंटियर्स को नियमानुसार प्रशिक्षण भत्ता, भोजन और स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 0788-2322571, 23220120 और 23220121 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news