Friday, March 13, 2026

सेल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1.6% की बढ़ोतरी, आदेश 1 जनवरी 26 से प्रभावी

भिलाई : न्यूज़ 36 : (SAIL) के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। जारी सर्कुलर के अनुसार 2017 वेतन संरचना के तहत कार्यरत कर्मचारियों (एग्जीक्यूटिव एवं नॉन-एग्जीक्यूटिव) के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 53.4 प्रतिशत कर दिया गया है।

यह नई दर 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। जारी आदेश के अनुसार पहले की दर की तुलना में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।

यह आदेश Steel Authority of India Limited के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी ई-मेल (दिनांक 12 मार्च 2026) के आधार पर जारी किया गया है। सर्कुलर पर एजीएम (एचआर) एस. के. सेनापति के हस्ताक्षर हैं और इसे सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयों को भेजा गया है। महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से सेल के विभित्र संयंत्रों और इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news