अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर : ग्रामीणों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
दुर्ग : न्यूज़ 36 : समोदा गांव में विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार कीअवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। आज मंगलवार (10 मार्च) को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
इससे पहले अफीम खेती मामले में पुलिस भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकार की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।
पुलिस, प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी पर एक्शन
प्रशासनिक अफसरों और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई । इससे पहले अफीम खेती मामले में पुलिस भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई को मामले में सरकार की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
4 ट्रैक्टर अफीम बरामद
बता दें कि दुर्ग जिले के समोदा और झेनझरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत से अफीम के पौधे उखाड़ लिए गए हैं। पुलिस ने 4 ट्रैक्टर फसल जब्त किया है। अब इसे नष्ट करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पर्यावरण विभाग से अनुमति मांगी गई है, परमिशन मिलते ही अफीम को नष्ट कर दिया जाएगा।
मामला जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल को पूरी तरह उखाड़ दिया है, जिनका कुल वजन लगभग 62 हजार किलो है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है। फसल को चार ट्रैक्टर में भरकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि अफीम के खेत की सुरक्षा के लिए शिवनाथ नदी की ओर लगी फेंसिंग में गेट के पास करंट वाले तार जोड़े गए थे। इसका मकसद खेत में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को रोकना था। खेत के बाहर सामने की ओर सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे।
