भिलाई : न्यूज 36 : साहित्य और संस्कृति के आचार्य डॉ महेश चन्द्र शर्मा को भोपाल में आयोजित होने वाले चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में आमन्त्रित किया गया है। आगामी 14-15 मार्च को होने वाले इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं रामायण केन्द्र भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। देश-विदेश के अनेक सफल साहित्यिक और सांस्कृतिक भ्रमण कर चुके आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा “सामाजिक समरसता के आदर्श श्री राम – वनवासी समाज के विशेष सन्दर्भ में” शीर्षक शोध लेख प्रस्तुत करेंगे। इस विश्व रामायण सम्मेलन में भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका,रूस, नार्वे,जापान, मॉरीशस एवं श्रीलंका से भी रामकथा विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे। ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष 2025 में सम्पन्न तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में भी आचार्य डॉ.शर्मा ने “भारतीय ज्ञान परम्परा में श्री राम कथा – महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास के विशेष सन्दर्भ में” शोध लेख की प्रस्तुति दी थी,जिसकी व्यापक सराहना की गयी। सम्मेलन के शोध-पत्र संग्रह “मंगलायन” में इसे ससम्मान प्रकाशित-प्रसारित भी किया गया है।
