भिलाई : न्यूज़ 36 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतनाम भवन दुर्ग में किया गया। जहां भिलाई स्टील प्लांट के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) व बर्न वार्ड के प्रभारी डॉक्टर उदय की पत्नी प्रेरणा धाबर्डे का सम्मान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने किया।
प्रेरणा धाबर्डे को यह सम्मान उनके सामाजिक कार्य, महिला बाल विकास परियोजना में सहयोग हेतु तथा दिल्ली में हुई महिला बाल विकास मंत्रालय की बैठक में छत्तीसगढ़ का उचित प्रतिनिधित्व करने तथा फिल्म रमाई में मुख्य भूमिका निभाकर समाज को संदेश देने जैसे प्रमुख योगदान के लिए किया गया। इस समारोह में इस दौरान दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ,दुर्ग महापौर अलका बघमार और महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग आरके जामुलकर सहित शासकीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
