Thursday, September 24, 2026

संयुक्त ट्रेड यूनियन कल मनाएगी साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस

भिलाई : न्यूज़ 36 : संयुक्त ट्रेड यूनियन, भिलाई की एक बैठक रविवार को इंटक कार्यालय, सेक्टर-3, भिलाई में की गई। बैठक में अलग-अलग केंद्रीय श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 10 मार्च को विश्व शांति के समर्थन में साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस मनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को शाम 6.30 से 7.30 बजे तक सेल परिवार चौक, सेक्टर-6, भिलाई में एक सभा की जाएगी। इस सभा के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना और युद्ध विरोधी संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news