Monday, March 9, 2026

रायपुर नाका क्षेत्र में भूखंड की होगी नीलामी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम के बाजार विभाग द्वारा रायपुर निगम क्षेत्र अंतर्गत नाका वाय-शेप ब्रिज के नीचे निगम आधिपत्य की दुकानों के बाजू स्थित रिक्त 10 भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर तिथि में संशोधन किया गया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा इन भूखंडों के लिए नीलामी आमंत्रण की तिथि पूर्व में 6 मार्च निर्धारित की गई थी। किन्तु प्रशासनिक कारणों से अब इस तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 16 मार्च तक निर्धारित की गई है। पश्चात 17 मार्च को नगर निगम कार्यालय में प्राप्त निविदाओं को विधिवत खोला जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस प्रक्रिया के माध्यम से निगम क्षेत्र में उपलब्ध रिक्त भूखंडों का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा तथा राजस्व में भी वृद्धि होगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news