Monday, March 9, 2026

दुर्ग स्टेशन पर बंद पड़ी एस्केलेटर की सुविधा पुनः प्रारंभ

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 पर एस्केलेटर की सुविधा शुरू कर दी गई है। करीब 15 दिनों तक परीक्षण के बाद शनिवार से इसे आम यात्रियों के लिए चालू कर दिया गया। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने-जाने में काफी राहत – मिलेगी।

दुर्ग रेलवे स्टेशन से 16 प्राइमरी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत होती है, जबकि प्रतिदिन 70 से अधिक मेलु-एक्सप्रेस और पैसेंजर सहित लगभग 160 ट्रेनें यहां से गुजरती हैं। रोजाना – करीब 40 हजार यात्री स्टेशन से यात्रा करते हैं, वहीं लगभग 10 हजार लोग अपने परिजनों को छोड़ने और लेने स्टेशन पहुंचते हैं। ऐसे में प्लेटफार्म न नंबर-1 पर यात्रियों का दबाव सबसें अधिक रहता है। यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2018-19 में प्लेटफार्म 1 पर एस्केलेटर लगाया गया था और प्लेटफार्म 1, 2-3 तथा 4-5 पर लिफ्ट की सुविधा भी शुरू की गई थी। इस व्यवस्था पर रेलवे ने करीब 1.36 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन एस्केलेटर बार-बार खराब होता रहा और पिछले छह माह से पूरी तरह बंद था। इसके चलते लिफ्ट पर दबाव बढ़ गया था और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। रेलवे अधिकारियों के

अनुसार नए एस्केलेटर का बेस डिजाइन पहले से अलग तैयार किया गया है। इंस्टालेशन के बाद परीक्षण सफल रहने पर इसे शुरू कर दिया गया है। वहीं अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य भी जारी है, जिसके अंतर्गत आगामी तीन वर्षों में 21 एस्केलेटर और 49 लिफ्ट की सुविधा विकसित की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news