भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-बीएसपी के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का आयोजन दिनांक 14 मार्च को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक सेल एथलेटिक्स अकादमी, सेक्टर-4 मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बीएसपी के सभी नियमित एवं प्रशिक्षु कर्मचारी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम दो स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा। पुरुष प्रतिभागी 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर लंबी कूद, जेवलिन थ्रो तथा शॉटपुट में भाग ले सकते हैं वहीं महिला प्रतिभागी 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर जेवलिन थ्रो तथा शॉटपुट में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रविष्टियां अपने विभाग के माध्यम से नागरिक सुविधाएं विभाग कार्यालय बोकारो हॉस्टल, सेक्टर-4 में 13 मार्च तक जमा कर सकते हैं।
