Sunday, March 8, 2026

दुर्ग नगर निगम में कर वसूली के लिए अवकाश पर भी खुलेगा काउंटर

घर बैठे कर भुगतान के लिए दुर्ग निगम ने जारी किया लिंक

31 मार्च से पहले कर जमा करने से नहीं लगेगा जुर्माना-अधिभार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर निगम दुर्ग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने मार्च में राजस्व वसूली को तेज करते हुए टैक्स काउंटर खोले गए हैं। निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना कर जमा कर सकें। निगम के अधिकारियों ने बताया कि करदाता चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स बिना किसी अधिभार या जुर्माने के 31 मार्च से पहले जमा कर सकते हैं। इसके लिए निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक भी वार्डों में घर-घर पहुंचकर कर वसूली के लिए दस्तक दे रहे हैं और नागरिकों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जलकर, भू-भाटक तथा दुकान किराया 31 मार्च से पहले जमा करने की अपील की गई है। समय पर कर जमा करने से नागरिकों को अतिरिक्त अधिभार और जुर्माने से बचने का लाभ मिलेगा। जिन करदाताओं ने अभी तक अपना पुराना संपत्तिकर जमा नहीं किया है, वे भी 31मार्च से पहले भुगतान कर अधिभार से बच सकते हैं। करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने आनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। इसके लिए निगम द्वास लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।

खुला रहेगा जोन कार्यालय 

निगम प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी जोन कार्यालयों तथा मुख्य कार्यालय में संपत्तिकर काउंटर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। करदाता अवकाश के दिनों में भी अपने करों का भुगतान कर सकते हैं। दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 31 मार्च से पहले अपने बकाया करों का भुगतान कर दें, जिससे उन्हें अतिरिक्त अधिभार से बचने का लाभ मिलेगा और नगर निगम को भी विकास कार्यों के लिए राजस्व प्राप्त होगा। निगम ने यह भी कहा है कि निगम कर्मचारी भी टैक्स वसूली के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। अधिकृत कर्मचारी को ही टैक्स का भुगतान करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news