लैपटॉप और मोबाइल समेत 2.70 लाख का सामान जब्त
भिलाई : न्यूज़ 36 : भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 50 लाख रुपए सट्टा-पट्टी जब्त की है। इसके अलावा उनके कब्जे से लैपटॉप, एलईडी टीवी, 4 से मोबाइल, डीवीआर सहित कुल 2.70 लाख रुपए से ज्यादा का सामान जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और धारा 112 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।
पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि दुर्ग कोतवाली पुलिस को रविवार को मुखबीर से सूचना मिली कि असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग स्थित एक मकान में भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है। इस पर संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग निवासी सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35 वर्ष) और रूआबांधा कुंदरापारा वार्ड 4 निवासी संतोष कुमार गोंड़ (38 वर्ष) को पकड़ लिया। जबकि एक उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने फरार आरोपी का नाम साहिल उर्फ सोनू निवासी असरफ नगर दुर्ग बताया है, जिसकी तलाश जारी है।
