Monday, February 23, 2026

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में आरोपी ने कटर से किया हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। होली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई, एक सनसनीखेज घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव निवासी अरशद ख़ान कार से महाराजा चौक से ठंगड़ा डैम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के ऊपर एक युवक ने अपनी स्कूटी कार के सामने अड़ाकर जबरन वाहन रुकवा दिया। जैसे ही पीड़ित ने कार का दरवाजा खोला, आरोपी शैफ कुरैशी ने अचानक कटर से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना में अरशद ख़ान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पद्मनाभपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Oplus_16908288

इस घटना ने खासतौर पर होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। त्योहार से पहले जहां सुरक्षा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है, वहीं खुलेआम सड़क पर इस तरह की वारदात से आम नागरिकों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में नियमित गश्त और सतर्क निगरानी होती, तो शायद इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। अब लोगों की निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news