Monday, February 23, 2026

होली पर्व के पहले अवैध शराब बेचने वाले 39 के खिलाफ कार्रवाई

गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : होली पर्व को देखते हुए दुर्ग जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 39 प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और पेट्रोलिंग स्टाफ की समन्वित कार्रवाई से अभियान को प्रभावी रूप से अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन जांच अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील इलाकों और संभावित अवैध गतिविधियों वाले स्थानों पर दबिश दी गई। जांच के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण में संलिप्त

व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना-वार कार्रवाई में पाटन और पुलगांव में 6-6 प्रकरण दर्ज हुए। पुरानी भिलाई और उतई में 4-4 मामले सामने आए। नेवई, वैशाली नगर और मोहन नगर में 3-3 प्रकरण दर्ज किए गए। पद्मनाभपुर, सुपेला, खुर्सीपार और धमधा में 2-2 प्रकरण पंजीबद्ध हुए। दुर्ग और जामुल थाना क्षेत्र में 1-1 मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री बढ़ने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व तैयारी के तहत अभियान चलाया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news