Monday, February 23, 2026

इंटरनेट मीडिया पर अवैध हथियार डाला, 27 पर कार्रवाई

आनलाइन माध्यम से हथियार मंगाने वाले 27 व्यक्तियों पर वैधानिक कार्रवाई

दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज, अन्य के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

नाबालिगों के स्वजन को बुलाकर समझाइश कर उनसे आपत्तिजनक पोस्ट हटवाई

इंटरनेट मीडिया मानिटरिंग के जरिए कुल 27 आरोपियों की पहचान

लगभग 300 लोगों को अवैध धारदार हथियार न खरीदने की समझाइश

भिलाई : न्यूज़ 36 : होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध धारदार हथियार रखने एवं इंटरनेट मीडिया पर उनका प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। तकनीकी सेल और एसीसीयू की सहायता से इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य आनलाइन प्लेटफार्म की मानिटरिंग कर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई का विवरण : जांच के दौरान ऐसे 27 व्यक्तियों की पहचान की गई जिन्होंने आनलाइन प्लेटफार्म से धारदार हथियार मंगाकर उनके साथ फोटो लेकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था, जिससे आमजन में भय का वातावरण बन रहा था। थाना स्तर पर तस्दीक के बाद थाना छावनी में दो व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि अन्य मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। नाबालिगों द्वारा किए गए
आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में उनके अभिभावकों को थाना बुलाकर समझाइश दी गई और संबंधित पोस्ट हटवाई गई।

थाना-वार मामले :

छावनी – 6

मोहन नगर – 4

जामुल – 3

कोतवाली दुर्ग एवं मोहन नगर – 2-2 सुपेला, भिलाई नगर, नेवई, पुरानी भिलाई,

उतई, नंदिनी नगर एवं धमधा – 1-1 जब्त सामग्री

धारदार हथियार – 2 नग

(अवैध हथियार रखने, आनलाइन माध्यम से मंगाने अथवा सोशल मीडिया पर उनका प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभिभावकों से बच्चों की आनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखने कहा है।

विजय अग्रवाल, एसएसपी दर्ग )

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news