Sunday, February 22, 2026

मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो पकड़ाए

भिलाई : न्यूज़ 36 : मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना सुपेला थाना क्षेत्र में हुई।

जोन-3 खुर्सीपार भिलाई निवासी प्रार्थी हैप्पी सिंह (34) ने थाना सुपेला में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पार्थी ने पुलिस को बताया कि उसका खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक भिलाई-तीन में आनलाइन खोला गया था। मोबाइल बैंकिंग सेवा प्रारंभ कराने में तकनीकी समस्या आने पर उसने परिचित शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई निवासी आशीष कुमार से संपर्क किया। 20 जनवरी को प्रार्थी ने अपना सिम कार्ड एवं बैंक खाता संबंधी जानकारी आरोपित को दे दिया। इसके बाद आरोपित ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। बाद में जानकारी प्राप्त हुई कि प्रार्थी के बैंक खाते एवं सिम कार्ड को साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने हेतु अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आशीष कुमार के विरुद्ध धारा 318(4), 317(2), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपित वि सुरजा कुमार सोनी (20) निवासी पावर हाउस कैंप-दो छावनी की भी संलिप्तता होना पाया।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news