Saturday, February 21, 2026

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व 1050 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से एक कार, 6 मोबाइल, 2.44 लाख नकद सहित 12.43 लाख की संपत्ति जप्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 09.292 किलोग्राम गांजा एवं 1050 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ड्रीम सिटी, पुरानी भिलाई स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का संग्रहण व विक्रय कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत रेड कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 1,20,000 रुपये मूल्य का 09.292 किलोग्राम गांजा, लगभग 4,20,000 रुपये मूल्य के 1050 प्रतिबंधित कैप्सूल, 2,44,000 रुपये नगद, 06 मोबाइल फोन, 01 हुंडई कार एवं 01 मोटरसायकल जप्त की गई। जप्त समस्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 12,43,000 रुपये आंका गया है।

प्रकरण में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 20 (ख), 22(सी), 27 (क), 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी :

1. अब्दुल लतीफ (57 वर्ष), जिला बलांगीर (उड़ीसा)

2. अब्दुल आकीफ (21 वर्ष), जिला बलांगीर (उड़ीसा)

3. प्रिंस कुमार (37 वर्ष), खुर्सीपार, भिलाई

4. जितेन्द्र सिंह (38 वर्ष), खुर्सीपार, भिलाई

5. बाबू अली (38 वर्ष), खुर्सीपार, भिलाई

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थों का संग्रहण एवं विक्रय कर रहे थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news