Thursday, February 5, 2026

उधार वसूलने को लेकर उपजे विवाद में युवक की हत्या,NSUI उपाध्यक्ष सहित 5 गिरफ्तार

फरार तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया

दुर्ग : न्यूज़ 36 : उधारी के पैसों की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक की मृत्यु के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। घटना थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को थाना सुपेला से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर मृतक ऋषि निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, गवाहों के कथन एवं स्पर्श अस्पताल की डेथ समरी के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 24 जनवरी 2026 को होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली को लेकर आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई थी। मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान मृतक की मृत्यु हो गई।

Oplus_16908288

अपराध पंजीबद्ध, सभी आरोपी गिरफ्तार

उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 103, 3(5) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
शेष तीन फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, जिन्हें दिनांक 02 फरवरी 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उन्हें भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी :
1. प्रशांत राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)
2.लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जयंती नगर, दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)

3. काके उर्फ हरविंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, दुर्ग

4.मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर, उम्र 19 वर्ष, निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग
5.अंकित झा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका….
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली टीम दुर्ग, एसीसीयू प्रभारी एवं टीम तथा विवेचना टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news