Monday, February 2, 2026

शबे बराअत : मुस्लिम समाज कल सुबह से करेगा इबादत

भिलाई : न्यूज़ 36 : शबे बराअत पर 3 फरवरी को शहर का मुस्लिम समुदाय मस्जिदों, घरों और कब्रिस्तान में खास इबादत करेगा। दुआओं का यह सिलसिला 3 फरवरी को सुबह से शुरू होगा जो देर रात तक जारी रहेगा। कब्रिस्तान हैदरगंज इंतेजामिया कमेटी कैम्प-1 की ओर से इस मौके पर कई आयोजन रखे गए हैं। वहीं तमाम जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। शहर की तमाम मस्जिदों में शानदार रोशनी की गई है। कब्रिस्तान हैदरगंज के हॉल में रविवार सुबह 7:30 बजे से कुरआन ख्वानी, दुरूद ख्वानी का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे फातिहाख्वानी और इज्तेमाई दुआएं होगी।

शाम को जलसे की शुरुआत तकरीर व नात से होगी। यहां कब्रिस्तान हैदरगंज में रात तकरीबन 9.30 बजे इमाम ए आजम अबू हनीफा कॉन्फ्रेंस व महफिल ए शबे बराअत होगी, जिसमें बतौर अतिथि सैयद मुहम्मद महमूद अशरफ अशरफी अल जीलानी किछौछा शरीफ उत्तर प्रदेश उपस्थित रहेंगे। शहर की तमाम मस्जिदों में शबे बराअत पर शाम की नमाज (मगरिब) के बाद तीन मरतबा सूरए यासीन शरीफ सुनाया जाएगा और लोग 2-2 रकअत के साथ नफिल नमाज पढ़ेंगे। इसके बाद दआएं की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news