भिलाई : न्यूज़ 36 : तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को चपेट में लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगपुरा चौक के पास की है।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि ग्राम नारधा निवासी उत्तम कुमार अपने दोस्तों के साथ जसगीत झांकी देखने नगपुरा आया था। 10 जनवरी देर शाम शाम घर लौटते नगपुरा चौक में बाइक सीजी 07 सीएल 8423 को मोड़ते समय हाईवा सीजी 07 बीयू 7586 ने चपेट में लिया। घटना में उत्तम गंभीर रुप से घायल हो गया

। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। हाईवा चालक की लापरवाही के कारण घटना होने की जानकारी पुलिस को मिली।
