Wednesday, March 4, 2026

चाइनीज मांझा विक्रेता दुकानदारो का कटा चालान

निगम व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 5 एवं पुलिस थाना मिलाई कोतवाली सेक्टर 6 द्वारा जोन क्रमांक 5 के प्रमुख मार्केट मे अकस्मात दबिश देकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले सहेली फैसी स्टोर्स व दुल्हन फैसी स्टोर्स ए मार्केट सेक्टर 6 से 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूल कर चाइनीज मांझा जब्त किया गया।

Oplus_16908288

उसी प्रकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही करते हुए तीन फल दुकानदारों के विरुद्ध 1500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई, इस प्रकार कुल 5,500-00 जुर्माना राशि वसूल की गई। व्यापारियों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा और सिंगल यूज प्लास्टिक रखने और बेचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Oplus_16908288

इस अवसर पर निगम टीम से प्रह्लाद लहरे सहायक राजस्व निरीक्षक, दुर्योधन साहू सहायक राजस्व निरीक्षक, टेकराम हरिन्द्रवार सहायक, पुलिस विभाग से मनीष बाजपेयी सब इंस्पेक्टर, छोटेलाल सिंग आरक्षक व इसरार अहमद आरक्षक आदि उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news