Wednesday, March 4, 2026

खुर्सीपार गेट के पास दो ट्रकों की टक्कर, काला ऑयल से भरे टैंकर में लीकेज

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार गेट के पहले दो ट्रकों के आपस में टकरा जाने से एक ट्रक टैंकर में लोड काले ऑयल का रिसाव शुरू हो गया। बताया गया है कि उक्त ट्रक टैंकर काला ऑयल लेकर घेनई की ओर जा रहा था। हादसे के बाद क्षेत्र में आगजनी की आशंका को देखते हुए अग्रिशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को तत्काल सूचना दी गई।

Oplus_16908288

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से लगातार स्टैंडबाय में तैनात रहीं। अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा रिसाव वाले क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आग या अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Oplus_16908288

अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सावधानी बरती जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news