भिलाई : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर थाना दुर्ग में दर्ज ठगी के मामले में पुलिस ने सेक्टर-6 भिलाई – निवासी फरार आरोपी विशाल मसीह (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

30 दिसंबर 2025 को थाना पदमनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके मोबाइल दुकान में अमित मिश्रा निवासी हास्पिटल सेक्टर भिलाई का मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था, जिससे बोरसी दुर्ग का लोकेश जाधव उर्फ लक्की मिलने आया-जाया करता था। अमित मिश्रा ने लोकेश जाधव का परिचय प्रार्थी से कराया था। कुछ महीने पहले लोकेश प्रार्थी की दुकान आया और बोला की मेरा भाई टवन का बाहर से पैसा आने वाला है, मेरे पास अभी कोई बैंक एकाउंट नहीं है।

लोकेश ने प्रार्थी. को 20 हजार रुपये का प्रलोभन देकर उसका बैंक अकाउंट ले लिया। खाता फ्रिज होने के बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी लोकेश जाधव, टवन कुमार जाधव, विनय सिंग सेंगर, राजु गायकवाड, अमित मिश्रा को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 78 एटीएम, केडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक व 16 अलग-अलग कंपनियों के सीम कार्ड जब्त किए गए थे।
