Wednesday, March 4, 2026

श्रमिकों को समस्याओं से राहत दिलाने की मांग

बीएसपी श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से की चर्चा

स्पष्ट कहा गया कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र काट्रैक्टर्स एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सीजू एंथोनी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक चित्तरंजन महापत्र व कार्यपालन निदेशक (मानव, संसाधन) पवन कुमार से भेंट कर संयंत्र में कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रबंधन के समक्ष श्रमिकों की दयनीय स्थिति को रखते हुए कहा कि संयंत्र के उत्पादन में अहम भूमिका निभाने वाले ठेका श्रमिक आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिए गए तो असंतोष और गहराएगा।

Oplus_16908288

सीजू एंथोनी ने स्पष्ट कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, अब श्रमिकों को वास्तविक और तत्काल राहत चाहिए। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर लागू करने की मांग भी की। बैठक के दौरान सीजू एंथोनी ने बताया कि कई विभागों में ठेका श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों से हस्ताक्षर कराकर कम राशि दी जा रही है, जिससे श्रमिक आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने मांग की कि सभी ठेकेदारों पर सख्त निगरानी रखी जाए।

Oplus_16908288

सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की लड़ाई : सीजू एंथोनी

सीजू एंथोनी ने श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई ठेका श्रमिक बिना पर्याप्त सेफ्टी किट, जूते, हेलमेट और प्रशिक्षण के खतरनाक कार्यों में लगाए जा रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। श्रमिकों के लिए बेहतर कैंटीन, पीने का पानी, विश्राम कक्ष और चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

उनका कहना था कि ठेका श्रमिक भी संयंत्र परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं, उन्हें भी सम्मानजनक माहौल और अधिकार मिलना चाहिए। दोनों अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। सीजू एंथोनी ने कहा कि यदि तय समय में सुधार नहीं हुआ तो संगठन श्रमिकों के हित में बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news